जे .एच . तारापोर स्कूल में ‘हिंदी दिवस’ धूमधाम से मनाया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर कक्षा दस तक के बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया । इसमें प्राइमरी के बच्चों से हिंदी भाषा ज्ञान बढ़ाने हेतु गतिविधियां करवाई गई । तथा कक्षा ६ के बच्चों ने वर्ग – पहेली , कक्षा सात /आठ में क्विज़, कक्षा ९ में दिए गए एक ही शब्द को बार – बार प्रयोग कर कहानी लिखना और कक्षा दसवीं में कड़ी – से – कड़ी जोड़ कर कहानी लिखना आदि गतिविधियां करवाई गई ।
हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है । क्योंकि 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राज भाषा के रूप में मान्यता मिली थी ।बच्चों ने हिंदी गतिविधियों में बढ़ चढकर हिस्सा लिया।



